पन्ना: प्रेमिका से मिलने गए लापता संदीप की पत्थरों से कुचलकर हत्या, परिजनों में आक्रोश
Panna, Panna | Sep 12, 2026 पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र के लोहरहाई जंगलों में 22 वर्षीय संदीप गोंड की बेरहमी से हत्या कर शव चट्टानों नीचे छिपा दिया गया। 8 सितंबर की रात प्रेमिका से मिलने गए संदीप का फोन बंद होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते उन्होंने खुद जंगल से क्षत-विक्षत शव ढूंढ निकाला।