चरखारी: चरखारी के अर्जुन बांध में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, 4 घंटे बाद शव मिला
महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहाल निवासी फैजल पुत्र मोहम्मद रशीद अपने दोस्त दानिश पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी जारीगंज के साथ चरखारी के अर्जुन बांध नहाने गया था। तभी फैजल तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की करीब 4 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।