ऊन: सहारनपुर पुलिस ने कोर्ट से वांछित गांव कल्लनहेड़ी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के तहत शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहे सहारनपुर जिले के गांव कल्लनहेडी निवासी शफाकत पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।