भीलवाड़ा: पीएम श्री बापू नगर भीलवाड़ा में वार्षिक उत्सव नवोत्कर्ष का दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य आयोजन हुआ
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शंकर लाल माली वरिष्ठ शिक्षाविद विशिष्ट अतिथि कैलाश सुथार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं लव कुमार जोशी पार्षद वार्ड नंबर 9 एवं स्थानीय विद्यालय के एसडीएमसी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।