श्रीकोट में डैम साइड लावारिस हालत में मिली स्कूटी, क्षेत्र में चर्चा...
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट स्थित डैम साइड पर एक स्कूटी लावारिस हालत में पड़ी मिली है। काफी देर से स्कूटी के इस तरह खड़े होने से स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। स्कूटी किसकी है और किन परिस्थितियों में यहां पहुंची, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।