नानपारा: नानपारा पुलिस ने चोरी के मुकदमे के वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नानपारा पुलिस ने चोरी के मुकदमें में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्तगण अशरफुल, रुस्तम एवं दुर्गेश को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।