शिकोहाबाद: आइजीआरएस के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में समस्त थानों ने 26 शिकायतों का निस्तारण कराया
विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 26 शिकायतों का नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में समस्त थानों की पुलिस ने सोमवार शाम पांच बजे करीबन मौके पर जाकर निस्तारण कराया। एसएसपी ने बताया इस अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास पुलिस ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं पडेगी।