संतकबीरनगर में भारत की जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर शुभारंभ किया। उन्होंने जनपदवासियों से 21 मई तक https://se.census.gov.in� पोर्टल पर जाकर स्वगणना करने की अपील की। स्वगणना के बाद प्राप्त SEID को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।