पेण्ड्रा: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर जीपीएम में खनिज विभाग ने की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।