घाटोल: पालोदा के युवक वीरेन्द्र की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर घाटोल में बुनकर समाज ने सौंपा ज्ञापन
पालोदा निवासी वीरेन्द्र बुनकर की संदिग्ध मौत के मामले में घाटोल मे बुनकर समाजजनों ने कार्रवाई की मांग की हे।बुधवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी अनुसार निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, इंस्टाग्राम आई डी, कॉल डीटेल की मांग को लेकर बुनकर समाज सेवा संस्थान एवं समस्त बुनकर समाज घाटोल ने सेवा संस्थान अध्यक्ष हितेश बुनकर युवा अध्यक्ष विशाल बुनकर के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया।