कोटवा: कोटवा पुलिस ने जसौलीपट्टी से 129.6 लीटर विदेशी शराब की जब्ती की, तस्कर फरार
जसौलीपट्टी से कोटवा पुलिस 129.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की,हालांकि तस्कर मौका का फायदा उठा कर भागने में सफल। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नहर किनारे झाड़ियों में छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्र में शराब बरामद,पुलिस की गाड़ी देख तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार तस्करो की पहचान करने में जुटी है, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।