कुचायकोट: थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में पति ने पत्नी से की मारपीट, महिला अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिला की कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव निवासी एक महिला शिखा यादव के साथ उसके पति के द्वारा मारपीट करके जख्म कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित महिला कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आज मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उपचार कराई। पीड़ित महिला के माने तो उसके पति के द्वारा उसके साथ हमेशा मारपीट किया जाता है।