जहानाबाद: राजा बाजार: मिठाई की दुकान से 2 बाल श्रमिक मुक्त, संचालक पर कार्रवाई
जहानाबाद में विशेष अभियान के तहत धावा दल ने राजाबाजार स्थित एक स्वीट्स दुकान से एक बाल और एक किशोर श्रमिक को मुक्त कराया। दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह भेजा गया। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नियोजक पर बाल श्रम कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे मामलों में सूचना देने की अपील की है।