रफीगंज: रफीगंज के अब्दुलपुर में शराब के नशे में मारपीट कर रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने कराया गिरफ्तार
रफीगंज शहर के अब्दुलपुर मोहल्ले में शराब के नशे में छोटे भाई के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुलपुर निवासी स्व बालमुकुंद मेहता के पुत्र छोटू मेहता के रूप में हुई है। बुधवार रात्रि 9 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि जेल भेज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।