मेरठ: पासपोर्ट के नवीनीकरण मामले में मेडिकल थाने में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे पर मुकदमा दर्ज, दरोगा व मुंशी सस्पेंड
Meerut, Meerut | Aug 11, 2024 पुलिस से मिली भगत कर पासपोर्ट के नवीनीकरण के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसएसपी ने मेडिकल थाने में तैनात दरोगा रतिभान और सिपाही लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पासपोर्ट निरस्त करने के लिए पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है