मेरठ: लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, ₹20 लाख का कपड़ा जलकर हुआ राख
Meerut, Meerut | Aug 11, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित शाहजहां कॉलोनी में दिन निकलते ही शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की गोदाम में भीषण आग लग गई आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर आसपास के मकानों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने के बाद आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। और करीब चार घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।