मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से फिल्मी स्टाइल में लड़की को बरामद कर ले गए मोदीनगर के पुलिसकर्मी
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 मेरठ के कमिश्नरी चौक स्थित एक पार्क से मोदीनगर के पुलिस कर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में 15 दिन से लापता चल रही युवती को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से उसके प्रेमी और एक अन्य युवती को भी हिरासत में लिया है। मोदीनगर पुलिस ने युवती के नंबर को सर्विश्लांश पर लिया हुआ था शनिवार को सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती को बरामद कर लिया।