मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के दौरान हुई कहासुनी में युवक पर उस्तरे से किया गया हमला
Meerut, Meerut | Aug 11, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित समर गार्डन में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने पहुंचे परिवार से मामूली कहासुनी होने पर दुकान मालिक ने परिवार के एक सदस्य की गर्दन पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।