मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे फटी पाइपलाइन, जल भराव और करंट फैलने का खतरा
Meerut, Meerut | Aug 11, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित विकास पुरी बिजली घर के निकट लगे ट्रांसफॉर्म के नीचे पाइप लाइन फटने से पूरे क्षेत्र में जलभराव तो हो ही रहा है, वही क्षेत्र के लोग ट्रांसफार्मर से पानी।में करंट उतरने की आशंका भी जता रहे हैं। इसी के चलते क्षेत्रवासी लगातार दो महीने से मामले की शिकायत अधिकारियों से कर रहे हैं ।