हरदोई: शंकरपुर गांव में अज्ञात कारणों से युवती ने घर के अंदर कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Hardoi, Hardoi | Dec 1, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी बहादुर की पुत्री रोशनी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सुबह घरवालों ने रोशनी का शव फाँसी पर लटकते देखा तो हड़कम्प मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी। वही सूचना पर घटना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।