हरदोई: शहर में यातायात व्यवस्था चमराई, चौराहों पर लगा रहा भीषण जाम, लोग हुए परेशान
Hardoi, Hardoi | Dec 1, 2025 शहर में यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। कोतवाली शहर रोड, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा और सिनेमा चौराहे पर भीषण जाम लगे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या खासकर दोपहर के समय ज्यादा होती है। स्कूल छूटने के समय सड़क पर वाहन बढ़ जाते हैं और जाम दो से तीन घंटे तक बना रहता है।