सदर: प्रयागराज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया
Sadar, Allahabad | Sep 10, 2026
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज की पुलिस टीम ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर 10 सितंबर 2026 को आरोपी निर्मल कमल (38 वर्ष) को सुबेदारगंज रेलवे डाट पुल के पास से पकड़ा गया। अभियुक्त मूल रूप से गणेश नगर, रावतपुर (कानपुर नगर) का निवासी है।