सिराथू: कैमा गांव की जिंदा महिला को मृत दिखाकर लेखपाल ने पड़ोसी को करवाया वरासत, अफसर ने कहा- एक नाम की गांव में थीं दो महिलाएं
सिराथू तहसील क्षेत्र के कैमा गाँव की महिमा फूलकली देवी को 2023 में मृतका दिखाकर लेखपाल ने उनके पडोसी की मिलीभगत से जमीन उसके नाम वरासत कर दिया।हालही में महिला को पता चला तो मामले की शिकायत की।जाँच अधिकारी सिराथू तहसीलदार गरिमा भार्गव ने शुक्रवार दोपहर पत्रकारों से बताया कि एक नाम की दो महिला और उनके पति के नाम एक होने से हुई गड़बड़ी को ठीक कराया गया है।