हरदोई: जामूझाला गांव में बेरी के पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के जामू झाला गांव निवासी अतुल कक्षा 11 का छात्र था।अतुल का शव गांव में बेरी के पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को लटका देखा तो हड़कम्प मच गया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।