हरदोई: कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट व बेरियाघाट पर लगने वाले मेले को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक
Hardoi, Hardoi | Oct 24, 2025 तहसील बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट एवं बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक बैठक डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता शारदा नहर को निर्देश दिये कि राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित की जाय।