उतरौला: उतरौला
क्षेत्र मे इन दिनों प्रचंड गर्मी और हीटवेव (लू) की चपेट में है स्कूल के बच्चे
उतरौला (बलरामपुर) क्षेत्र इन दिनों प्रचंड गर्मी और हीटवेव (लू) की चपेट में है। तापमान वैसे तो अभी 39 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है लेकिन 44 डिग्री सेल्सियस तक का अनुभव करवा रहा है , जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परंतु प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते अब भी जिले के अधिकांश निजी एवं सरकारी विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की सेहत और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भीषण गर्मी में जहां स्वास्थ्य विभाग गर्मी से बचाव को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग और डीआईओएस कार्यालय इस गंभीर स्थिति से बेखबर दिखाई दे रहे हैं। जिले के प्राथमिक, जूनियर, इंटर कॉलेज और सीबीएस