उतरौला: साधु नगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का विधायक उतरौला ने जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन
20 अप्रैल रविवार 11 बजे साधुनगर बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता सम्मिलित हुए। मंदिर के भव्य निर्माण हेतु धर्मार्थ कोष से ₹1 करोड़ 10 लाख की राशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।