उतरौला: उतरौला तहसील अंतर्गत रसूलाबाद मे निर्मित स्वास्थ्य केंद्र पर अब तक नही कोई डॉक्टर
उतरौला (बलरामपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में वर्षों से डाक्टर की तैनाती नहीं है। डाक्टर न होने पर इस केंद्र पर आए मरीजों का इलाज फार्मेसिस्ट के सहारे है। डाक्टर न होने पर मरीज इस केंद्र पर कम आते हैं। अधिकांश मरीज अपना इलाज कराने जनपद सिद्वार्थ नगर अथवा जनपद बलरामपुर मुख्यालय पर जाना पड़ता है। विकास खण्ड गैंडास बुजुर्ग का प्रमुख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार क्षेत्र के मरीज का इलाज इस केंद्र पर होता है। इस केंद्र पर डाक्टर के दो पद होने पर एक भी डाक्टर की तैनाती विभाग ने नहीं कर रखी है। इस केंद्र पर एक फार्मेसिस्ट, एक स्टाफ नर्स, हेल्थ सुपरवाइजर तैनात हैं। इस केंद्र पर महिला डाक्टर की तैनाती आज तक विभाग ने नहीं कर रखी है। लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने पर मरीजों के खून आदि की जांच नहीं हो पाती है। इस केंद्र पर लगे सोलर