उतरौला: कोतवाली उतरौला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
20 अप्रैल रविवार 1:00 बजे कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना उतरौला में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त अंचल गुप्ता निवासी मोहल्ला आर्य नगर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।