पीरो: हसन बजार से नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी फरार — पुलिस ने डिजिटल तकनीक से खोजा ठिकाना
Piro, Bhojpur | Apr 27, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधुनिक डिजिटल तकनीक के साथ-साथ कई स्तरों पर जांच के बाद सफलता मिली।