बांका: पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बांका दौरे पर सिविल कोर्ट में किया पौधरोपण, चेक व पुस्तक का वितरण
Banka, Banka | Apr 19, 2026 पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगत कुमार शाहू के दो दिवसीय बांका दौरे का दूसरा दिन रविवार को विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। रविवार की सुबह 10 बजे सिविल कोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम ग्लोबल वार्मिंग के स्पष्ट संकेत हैं।