मेहरमा: माता रानी की पट खुलते ही मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
Meherma, Godda | Nov 9, 2026 रविवार देर रात माता रानी की पट खुली तो शंकरपुर, सिंघाड़ी और डोय के मंदिरों में विधि-विधान से मां काली की प्रतिमाओं की स्थापना हुई। देर रात तक भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन चला। सोमवार को मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं।