जमुई: दौलतपुर यात्री शेड के पास स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर दौलतपुर यात्री शेड के पास मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मनीयड्डा गांव निवासी कपिल मंडल के रूप में हुई है।