मुरार: ग्वालियर पुलिस का कमाल: 48 घंटे में 12 लाख का गुम हुआ सोना बरामद
Morar, Gwalior | Apr 23, 2026 ग्वालियर। मुरार के सदर बाजार स्थित गिर्राज जी मंदिर के पास 10 तोला सोने से भरा पर्स गुम होने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। बुधवार शाम 6 बजे मुरार थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए करीब 12 लाख रुपए के जेवर बरामद कर लिए और फरियादी को वापस सौंप दिए।