#अलीगढ़ में AMU प्रोफेसर की पत्नी नूर अफरोज का शव तीन महीने बाद कब्र से निकाला, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज,अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में AMU प्रोफेसर की पत्नी 84 वर्षीय नूर अफरोज की मौत के करीब तीन महीने बाद शव कब्र से निकाला गया। मृतका के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। गुरुवार को प्रशासन ने एएमयू कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की निगरानी में हुई तथा वीडियोग्राफी भी कराई गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से टीम गठित कर शव निकलवाया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#AligarhNews #AMU #AligarhPolice #BreakingNews #CrimeNews
Koil, Aligarh | Oct 29, 2026