बांका: लीलावरण के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jul 5, 2025 भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग स्थित लीलावरण के समीप बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवकों का उपचार शनिवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल बांका मे किया गया। जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा निवासी रियाज अंसारी व साकिब बाइक से डोलिया गांव जा रहा था। इस दौरान लीलावरण के पास बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक बाइक लेकर गिर गया।