पीरटांड: 7 लाख के इनामी नक्सली संतोष महतो के घर इश्तिहार चस्पा, 10 अगस्त तक सरेंडर या कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी।
बोकारो पुलिस ने मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल और 7 लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष उर्फ संतोष महतो के खुखरा थाना क्षेत्र के गमहरा गांव स्थित घर पर शुक्रवार को 2 बजे इश्तिहार चिपकाया।संतोष महतो के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार के जरिए उसे 10 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने या सरेंडर करने की अंतिम चेतावनी दी गई है।