तिलहर: मौजमपुर निवासी अंबेडकर के युवक ने दबंगों पर मारपीट, लूट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
तिलहर/शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मौजमपुर अंबेडकर ग्राम निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले के पांच युवकों ने उसे प्लांट से पकड़कर बिरिया बाबा की ओर ले जाकर बेरहमी से पीटा।