जैतपुर: अमलाई पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया, चोर बाइक के साथ पकड़ा गया, नगर से हुई कार्रवाई
अमलाई पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक मोटर साइकल बीते दिनों चोरी हुई थी जिस पर मामला दर्ज कर ,आरोपी गोविंद कोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। यह गिरफ्तारी नगर से की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी गुरुवार शाम 6:00 बजे जारी प्रेस नोट में दी है।