बिसवां: थानागांव थाना परिसर में मोहर्रम व कांवड़ यात्रा को लेकर नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
थानगांव थाना परिसर में मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर नायाब तहसीलदार बिसवां योगेश बाजपेई की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। थाना प्रभारी थानगांव हनुमन्त लाल तिवारी ने मीटिंग में आये सभी लोगों को आगामी त्योहारों की विशेषता व महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से बताया की पर्व परम्परागत तरीके से मनाए जाएंगे और शांति व्यवस्था में सहयोग करें।