बिसवां: डेलिया गांव के पास घुमंतु आवारा गौवंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, रेउसा सीएचसी में किया जा रहा उपचार
थानगांव थाना क्षेत्र के डेलिया गांव के पास सड़क पर अचानक आए घुमंतू गौवंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना में बहराइच जिले के महसी निवासी अनिल कुमार पुत्र रमेश और उनके मौसा सर्वेश कुमार पुत्र बुधई निवासी गौढ़ी थाना थानगांव घायल हुए हैं।