जमुई: नवादा गांव के पास ई- रिक्शा के पलटने से एक वृद्ध हुए घायल, सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 नवादा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद ई- रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया , जबकि स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।