जमुई: देवचक हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर घायल महिला की पटना ले जाने के दौरान हुई मौत, परिजन में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के देवाचक हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर घायल हुए महिला की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका महिला कि पहचान रजांगर निवासी अय्यूब खान की पत्नी फरजाना खातून के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।