जमुई: सोनो के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि प्रेमी युवक फरार हो गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार की दोपहर बाद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां नाबालिग का आवश्यक जांच कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में नाबालिग का कोर्ट में बयान कराया जाएगा।