जमुई: खैरमा में विवादित जमीन पर काम करने से मना करने पर दबंगों ने चार लोगों को मारकर किया घायल, दो पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 खैरमा में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई, फिर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।