Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बेनीपट्टी: हरलाखी पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, DM ने आमजनों से किया सीधा संवाद

Benipatti, Madhubani | Jun 2, 2026

MORE NEWS

फौजी फैक्ट्री बेनीपट्टी द्वारा आयोजित रेस प्रतियोगिता में उमड़ी हजारों कि भीड़,विजेताओं को मिला सम्मान

फौजी फैक्ट्री बेनीपट्टी द्वारा आयोजित रेस प्रतियोगिता में उमड़ी हजारों कि भीड़,विजेताओं को मिला सम्मान

Benipatti, Madhubani | Jul 27, 2026

बेनीपट्टी में गुप्ता टेलीकॉम का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की सौगात

बेनीपट्टी में गुप्ता टेलीकॉम का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की सौगात

Benipatti, Madhubani | Jul 27, 2026

बेनीपट्टी से सिमरिया गंगा स्नान करने पहुंचे परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार, सास-दामाद की मौत

बेनीपट्टी, मधुबनी : बेनीपट्टी प्रखंड के लिए रविवार को एक बेहद दुखद खबर आई। बेगूसराय जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बेनीपट्टी के एक दामाद और उनकी मौसेरी सास की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर और सोमवार सुबह शव व घायलों के बेनीपट्टी पहुंचते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान बेनीपट्टी निवासी 45 वर्षीय ललित साह, पिता किशोरी साह, तथा रहिका प्रखंड के बसुआरा गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी, पत्नी राज कुमार साह, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्ते में मौसेरी सास और दामाद थे।

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी और बसुआरा के परिजन रविवार को सिमरिया गंगा घाट स्नान करने गए थे। गंगा स्नान के बाद सभी लोग टेम्पो से बरौनी जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र के पीपरा डीह-मसलनपुर स्थित जीरो माइल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि ललित साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल, बेगूसराय में दम तोड़ दिया। हादसे में सुनीता देवी, सीता देवी, रविशंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें रेखा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

सोमवार सुबह एम्बुलेंस से घायलों और दोनों मृतकों के शव बेनीपट्टी पहुंचे। इसके बाद मृतकों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया।

परिजनों ने बताया कि ललित साह बेनीपट्टी की एक मिठाई दुकान में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि मुन्नी देवी बसुआरा गांव में सत्तू बेचकर परिवार चलाती थीं। परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उधर, बेगूसराय के गढ़हारा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बेनीपट्टी में दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।

बेनीपट्टी से सिमरिया गंगा स्नान करने पहुंचे परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार, सास-दामाद की मौत बेनीपट्टी, मधुबनी : बेनीपट्टी प्रखंड के लिए रविवार को एक बेहद दुखद खबर आई। बेगूसराय जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बेनीपट्टी के एक दामाद और उनकी मौसेरी सास की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर और सोमवार सुबह शव व घायलों के बेनीपट्टी पहुंचते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान बेनीपट्टी निवासी 45 वर्षीय ललित साह, पिता किशोरी साह, तथा रहिका प्रखंड के बसुआरा गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी, पत्नी राज कुमार साह, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्ते में मौसेरी सास और दामाद थे। जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी और बसुआरा के परिजन रविवार को सिमरिया गंगा घाट स्नान करने गए थे। गंगा स्नान के बाद सभी लोग टेम्पो से बरौनी जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र के पीपरा डीह-मसलनपुर स्थित जीरो माइल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ललित साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल, बेगूसराय में दम तोड़ दिया। हादसे में सुनीता देवी, सीता देवी, रविशंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें रेखा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह एम्बुलेंस से घायलों और दोनों मृतकों के शव बेनीपट्टी पहुंचे। इसके बाद मृतकों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों ने बताया कि ललित साह बेनीपट्टी की एक मिठाई दुकान में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि मुन्नी देवी बसुआरा गांव में सत्तू बेचकर परिवार चलाती थीं। परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, बेगूसराय के गढ़हारा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बेनीपट्टी में दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।

Benipatti, Madhubani | Jul 27, 2026

बेनीपट्टी: हरलाखी पिपरौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, DM ने आमजनों से किया सीधा संवाद - Benipatti News