Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

छत्तरगाछ कर्बला मैदान में उमड़ा जनसैलाब | हजारों लोगों ने देखे अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब | पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

Pothia, Kishanganj | Jun 27, 2026

MORE NEWS

कांग्रेस के नेताओं नें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लिक को लेकर सरकार और सरकार के नुमाइंदो को घेरा | किशनगंज सांसद और विधायक... See more

कांग्रेस के नेताओं नें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लिक को लेकर सरकार और सरकार के नुमाइंदो को घेरा | किशनगंज सांसद और विधायक... See more

Pothia, Kishanganj | Jun 27, 2026

Pothia, Kishanganj | Jun 27, 2026

छत्तरगाछ कर्बला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखे अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब

संवाद सूत्र जागरण, पहाड़कट्टा/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ स्थित कर्बला मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के सबसे बड़े कर्बला मैदान में तीन से चार पंचायतों के दर्जनों गांवों से ताजिया जुलूस और अखाड़े पहुंचे। पारंपरिक तरीके के साथ खिलाड़ियों ने ऐसे रोमांचक करतब दिखाए कि पूरा मैदान यां हुसैन की आवाज़ से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग देर शाम तक इन प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
कर्बला मैदान के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आसपास की इमारतों की छतों पर भी दर्शकों का कब्जा रहा। छत्तरगाछ बस पड़ाव के समीप जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। रास्ते के प्रमुख चौक चौराहों पर विभिन्न अखाड़ों के बीच पारंपरिक खेल और शौर्य प्रदर्शन होते रहे। कई अखाड़ों ने आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सदभाव का संदेश दिया।

छत्तरगाछ, अठ्याबाड़ी, खानका, सिंघिमारी, सातमेरी, दीघली, भोटाथाना, सतबोलिया और सोहागी समेत अनेक गांवों से निकले ताजिया जुलूस बसारतनगर पुलिया पर एकत्रित हुए। इसके बाद मियाबस्ती, बैंक चौक और मंदिर रोड पुलिस कैंप होते हुए सभी अखाड़े पूरे जोश और अनुशासन के साथ कर्बला मैदान पहुंचे। बड़े बड़े ताजियों के पहुंचने से पूरा मैदान आस्था के रंग में रंग गया।

कर्बला मैदान स्थित इमामबाड़ा में महिलाओं की विशेष भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार की सुख, शांति और तरक्की के लिए मन्नतें मांगीं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई दुआ और मन्नत जरूर कबूल होती है। यही आस्था हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक कर्बला मैदान तक खींच लाती है।
पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन व छत्तरगाछ कर्बला कमेटी की भूमिका सराहनीय रही। समिति के सदस्यों ने जुलूस, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण रहा कि विशाल भीड़ के बावजूद पूरा आयोजन अनुशासन और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था भी पूरे आयोजन की बड़ी खासियत रही। छत्तरगाछ कैंप प्रभारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिस बल तथा स्थानीय चौकीदार चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहे। पहाड़कट्टा थाना प्रभारी फुलेंद्र कुमार लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की सतर्कता, संयम और सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया। प्रशासन की यह तैयारी पूरे आयोजन की सफलता का मजबूत आधार बनी।
मौके पर बीडीओ मोहम्मद आसिफ, सीओ मोहित राज तथा बतौर दंडाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी शादाब अनवर भी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का यह विशाल आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।
छत्तरगाछ का कर्बला मैदान एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द जब एक साथ चलते हैं, तब किसी भी आयोजन की भव्यता और गरिमा कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि पोठिया का यह कर्बला आज पूरे क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और गंगा जमुनी तहजीब की जीवंत पहचान बन चुका है।

छत्तरगाछ कर्बला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखे अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब संवाद सूत्र जागरण, पहाड़कट्टा/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ स्थित कर्बला मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के सबसे बड़े कर्बला मैदान में तीन से चार पंचायतों के दर्जनों गांवों से ताजिया जुलूस और अखाड़े पहुंचे। पारंपरिक तरीके के साथ खिलाड़ियों ने ऐसे रोमांचक करतब दिखाए कि पूरा मैदान यां हुसैन की आवाज़ से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग देर शाम तक इन प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कर्बला मैदान के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आसपास की इमारतों की छतों पर भी दर्शकों का कब्जा रहा। छत्तरगाछ बस पड़ाव के समीप जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। रास्ते के प्रमुख चौक चौराहों पर विभिन्न अखाड़ों के बीच पारंपरिक खेल और शौर्य प्रदर्शन होते रहे। कई अखाड़ों ने आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सदभाव का संदेश दिया। छत्तरगाछ, अठ्याबाड़ी, खानका, सिंघिमारी, सातमेरी, दीघली, भोटाथाना, सतबोलिया और सोहागी समेत अनेक गांवों से निकले ताजिया जुलूस बसारतनगर पुलिया पर एकत्रित हुए। इसके बाद मियाबस्ती, बैंक चौक और मंदिर रोड पुलिस कैंप होते हुए सभी अखाड़े पूरे जोश और अनुशासन के साथ कर्बला मैदान पहुंचे। बड़े बड़े ताजियों के पहुंचने से पूरा मैदान आस्था के रंग में रंग गया। कर्बला मैदान स्थित इमामबाड़ा में महिलाओं की विशेष भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार की सुख, शांति और तरक्की के लिए मन्नतें मांगीं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई दुआ और मन्नत जरूर कबूल होती है। यही आस्था हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक कर्बला मैदान तक खींच लाती है। पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन व छत्तरगाछ कर्बला कमेटी की भूमिका सराहनीय रही। समिति के सदस्यों ने जुलूस, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण रहा कि विशाल भीड़ के बावजूद पूरा आयोजन अनुशासन और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरे आयोजन की बड़ी खासियत रही। छत्तरगाछ कैंप प्रभारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिस बल तथा स्थानीय चौकीदार चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहे। पहाड़कट्टा थाना प्रभारी फुलेंद्र कुमार लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की सतर्कता, संयम और सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया। प्रशासन की यह तैयारी पूरे आयोजन की सफलता का मजबूत आधार बनी। मौके पर बीडीओ मोहम्मद आसिफ, सीओ मोहित राज तथा बतौर दंडाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी शादाब अनवर भी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की सक्रिय निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का यह विशाल आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। छत्तरगाछ का कर्बला मैदान एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि परंपरा, आस्था और सामाजिक सौहार्द जब एक साथ चलते हैं, तब किसी भी आयोजन की भव्यता और गरिमा कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि पोठिया का यह कर्बला आज पूरे क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और गंगा जमुनी तहजीब की जीवंत पहचान बन चुका है।

Pothia, Kishanganj | Jun 26, 2026

छत्तरगाछ कर्बला मैदान में उमड़ा जनसैलाब | हजारों लोगों ने देखे अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब | पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद - Pothia News