पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ स्थित कर्बला मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के सबसे बड़े कर्बला मैदान में तीन से चार पंचायतों के दर्जनों गांवों से ताजिया जुलूस और अखाड़े पहुंचे। पुलिस की सतर्कता, संयम और सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया। प्रशासन की यह तैयारी पूरे आयोजन की सफलता का मजबूत आधार बनी।