पालोजोरी: खागा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
रविवार शाम तकरीबन 5:00 बजे खागा थाना के खागा मोड के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैदल चल रहे नीलेश कुमार नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके पश्चात डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।