बेलहर: ब्लॉक रोड बेलहर में टोटो ने मारी ट्रक में टक्कर टोटो चालक सहित 04 घायल बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Feb 19, 2024 बेलहर बाजार ब्लॉक रोड में आज एक अनियंत्रित टोटो ने आगे जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टोटो सवार साहबगंज बाजार की अंजलि देवी, पचरुखी गांव के ब्रह्मदेव ठाकुर, रामखेलावन साह और टोटो चालक बहजौरा के उमेश पंडित घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अंजली देवी को बेलहर से भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शराब के नशे में धुत टोटो चालक को हिरासत में ले लिया।